108 में गूंजीं किलकारियां

By: May 25th, 2019 12:05 am

स्वारघाट—प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट की निःशुल्क 108 एंबुलेंस कर्मियों ने शुक्रवार सुबह टाली पंचायत के टाली गांव की महिला पुष्पा देवी की सफल डिवीवरी  करवाई है। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार टाली  गांव की महिला पुष्पा देवी पत्नी गौरव कुमार गर्भवती थी। शुक्रवार सुबह पुष्पा देवी  की अचानक तबीयत खराब हो गई और उसे तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। यह देख उसके परिजनों ने 108 निःशुल्क नंबर  पर फोन कर अस्पताल जाने के लिए 108 वाहन की मांग की। 108 की तरफ से पीएचसी स्वारघाट से 108 चालक विपिन ठाकुर व ईएमटी चंदन धीमान एंबुलेंस वाहन सहित नाल गांव पहुंचे और गर्भवती महिला को 108 वाहन में एफआरयु नालागढ़ ले जाने लगे। अभी एंबुलेंस स्वारघाट से करीब दो किलोमीटर दूर नालभासरा गांव के समीप पहुंची थी कि पुष्पा देवी को बहुत तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। 108 चालक विपन ठाकुर ने महिला की हालत को देखकर तुरंत वाहन को सड़क किनारे पार्क किया और ईएमटी चंदन कुमार  ने अपनी कार्य दक्षता से महिला की सफल डिलीवरी करवा दी। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है। महिला पुष्पा देवी ने सुबह छह बजकर 38 मिनट पर स्वस्थ लड़के को जन्म दिया है। पुष्पा देवी के  परिजनों ने सफल डिलीवरी के लिए एंबुलेंस कर्मियों का आभार व धन्यवाद भी प्रकट किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App