108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारियां
दाड़लाघाट। क्षेत्र में 108 एंबुलेंस में तैनात कर्मचारियों ने एंबुलेंस में एक महिला का सफलतापूर्वक प्रसव करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 8ः00 बजे 108 एंबुलेंस पर सूचना प्राप्त हुई कि चंडी (कशलोग) की एक महिला मनीषा पत्नी कर्ण सिंह का प्रसव समय नजदीक है। महिला को प्रसव के लिए दाड़लाघाट से 108 एंबुलेंस लेकर टेक्नीशियन सुशील स्याल और चालक अमित कुमार मौके पर पहुंचे। महिला की तबीयत अधिक खराब होने के कारण उच्च चिकित्सक के साथ संपर्क करके उन्होंने उसे प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन महिला की हालत में सुधार न होने पर उन्होंने महिला का प्रसव वाहन में ही करवाने का निर्णय लिया। जिसके बाद उसका सफलतापूर्वक प्रसव चंडी से एक किलोमीटर की दूरी में ही करवाया गया, जहां महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ है। प्रसव के बाद उन्हें एफआरयू अर्की में भर्ती करवाया गया है
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App