1500 से अधिक जरुरतमंद कन्याओं की करवाई शादी

By: May 13th, 2019 12:05 am

ऊना। युवा सेवा क्लब द्वारा रविवार को जरुरतमंद व निर्धन कन्या की शादी करवाई गई। कन्या की शादी का पूरा खर्चा क्लब द्वारा उठाया गया। जानकारी देते हुए क्लब के प्रधान मोहन लाल मोहनी ने बताया कि समाजसेवियों के सहयोग से सुनेहरा गांव की निर्धन कन्या की शादी करवाई गई। उन्होंने बताया कि शादी समारोह में डीसी कॉलोनी वार्ड नंबर 9 स्थित डेरा दुख भंजन के बाबा चरणजीत सिंह चन्नी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके मंगलमय जीवन की अरदास की। प्रधान ने बताया कि क्लब द्वारा अब तक 1500 से अधिक जरुरतमंद परिवार की कन्याओं की शादी करवाई जा चुकी है, जबकि हजारों कन्याओं की शादी के लिए सहायता सामग्री दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आगे भी क्लब निर्धन कन्याओं की शादी के लिए सहायता करता रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App