तकनीकी शिक्षा देने में डेविएट अव्वल
जालंधर – इंडिया टुडे और एमडीआरए द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण में डेविएट, जालंधर को अच्छी तकनिकी शिक्षा प्रदान करने में उत्तरी भारत में 15 वा स्थान मिला है। संस्थानों का मूल्यांअकन उनकी डोमेनए इंफ्रास्ट्रक्चरए अकैडमिक एक्सीलेंसए गुणवत्ताए शासन और प्लेसमेंट के आधार पर किया जाता है, इंडिया टुडे और एमडीआरए टीम द्वारा 10,000 तकनिकी संस्थानों को सीधे तोर पर संपर्क किया गया। उनमे से सिर्फ 1207 संस्थाएं ही तय समय के अधीन अपने डॉक्यूमेंट जमा करवाने में सफल हुई। प्रिंसीपल डा. मनोज कुमार ने इस उपलब्धि के लिए संस्थान के सभी फैकल्टी मेंबर्स और स्टाफ मेंबर्स का धन्यवाद किया और कहा कि टीम मेंबर्स के बिना यह उपलब्धि हासिल नहीं की जा सकती थी। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा के लगभग 50,000 संस्थानों में लग.भग 37 मिलियन छात्र पढ़ते हैं। उन्होंने इस तथ्य पर जोर दिया कि राष्ट्र आज क्रांति का ज्ञान देख रहा है और यह जानकारी के साथ युग्मित है, वह कल के वास्तविक नेता बन सकते है। संस्था का जोर प्लेसमेंट के क्षेत्र में भी देखने योग्य है और 20.60 लाख का उच्चतम वेतन पैकेज एडोब द्वारा दिया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App