एक नजर

By: Jun 6th, 2019 12:01 am

पांच नाइजीरियाई सैनिकों की हत्या

कानो। उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में सप्ताहांत कई हमलों में एक सैन्य अड्डे पर जेहादियों ने पांच सैनिकों की हत्या कर दी। सेना ने यह जानकारी दी। आईएस से जुड़े बोको हराम ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। एक सैन्य सूत्र ने बताया कि बोर्नो प्रांत के मार्टे में एक सैन्य अड्डे पर पांच सैनिकों की हत्या कर दी गई। हमने मार्टे मुठभेड़ में पांच सैनिकों को खो दिया, लेकिन मेरे पास अन्य शिविरों में मरने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

कैमरून में हिंसा तीन लोगों की मौत

याओंडे। कैमरून के पश्चिमोत्तर क्षेत्र वुम में सशस्त्र अलगाववादियों तथा मुस्लिम समुदाय के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम तीन नागरिक मारे गए और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। प्रांतीय गवर्नर एडोल्फ लेले लाफरिक ने बताया कि हिंसा के कारण दोनों ओर से घरों तथा संपत्तियां भी बर्बाद हुई हैं। 

सूडान में अब तक गई 60 की जान

खार्तूम। विपक्षी सेंट्रल कमेटी ऑफ सूडान डॉक्टर्स (सीसीएसडी) ने यहां बताया कि खार्तूम सेना मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान गोलीबारी के बाद बुधवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हुई। दिन की शुरुआत में सीसीएसडी रिपोर्ट में संकेत दिए थे कि सोमवार को सेना द्वारा किए गए हमले में मारे गए लोगों की संख्या 35 से बढ़कर 50 हो गई थी।

इंडोनेशिया में नाव डूबी 17 सवार लापता

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में एक नाव के डूबने से चालक दल के 17 लोग लापता हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। जहाज में 18 लोग सवार थे, जिसमें से एक सदस्य को बचा लिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App