किसानों को बताई बीजामृत बनाने की विधि
चंबा। जागोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट चंबा की ओर से सलूणी विकास खंड के गुमरा गांव में किसानों को जैविक खाद व छिड़काव का डेमो दिया गया। इस दौरान किसानों को जीवामृत, बीजामृत और घना जीवामृत बनाने की विधि के बारे में भी बताया गया। जागोरी टीम के सदस्य कुलदीप कुमार, विमला व रुकसाना ने किसानों को बताया कि यह घोल देशी गाय के गोबर व मूत्र से तैयार किया जाता है। देशी गाय के गोबर में अन्य पशुओं के गोबर की तुलना में जीवाणुओं की संख्या दोगुना होती है। इसके साथ ही किसानों को रसायनिक खादों के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई। और किसानों को लुप्त हो रही फसलों की खेती के साथ ही पुराने बीजों के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रशिक्षु छात्रों के अलावा 25 किसानों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App