कुलदेवी का आशीर्वाद…लोगों का आभार

By: Jun 9th, 2019 12:10 am

राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर बोले; जनता की आशीष से मिली नई जिम्मेदारी, जगह-जगह जोरदार स्वागत

भोरंज—वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को अपनी कुलदेवी माता अवाहदेवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्हें मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से माता की चुनरी तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया कया। मंदिर परिसर में स्थानीय जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया। इसमें उन्हें भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी, महिला मोर्चा तथा पूर्व मंडलाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने शाल, टोपी भेंट कर सम्मानित किया। मंदिर परिसर में राज्य  मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनता का उन्हें चौथी मर्तबा जिताकर संसद में भेजने के लिए दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 70 वर्षों में पहली बार भाजपा को 70 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं, जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है। इसका श्रेय कर्मठ कार्यकर्ताओं तथा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता को जाता है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की बात को सुनने तथा उनकी समस्याओं के हल को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है, जिसे वह बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे तथा प्रदेश तथा हमीरपुरसंसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। खरवाड़ में आयोजित भागवत कथा में भी अनुराग ठाकुर शामिल हुए तथा वहां पर उपस्थित जनता का उन्हें रिकार्ड मतों से जिताने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इसके बाद गांव ढोह, सनेड़, तरक्वाड़ी, खरवाड़, पट्टा तथा उखली में स्थानीय लोगों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनुराग सिंह ठाकुर के राज्य  मंत्री  बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तरक्वाड़ी बाजार में स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी की अगवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय जनता द्वारा आतिशबाजी तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर गर्मजोशी से अनुराग ठाकुर का स्वागत किया कया। तरक्वाड़ी तथा पटटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलांे का बड़ा हार पहनाकर सम्मानित किया। कड़ी धूप से बेपरवाह लोक जगह-जगह सड़क के किनारे अपने लोकप्रिय नेता की एक झलक पाने को बेताब दिखेे। उखली में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर लोगों व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओंं ने उनके साथ  डांस कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जिला भाजपा महासचिव राकेश ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान संजीव कुमार, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष देश राज शर्मा, भोरंज के पूर्व एमएलए डा. अनिल धीमान, पूर्व मंडलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, मंडल महासचिव अशोक कुमार, विपिन कुमार के अतिरिक्त काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और लोग भी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App