कूड़ा न उठाने से परेशान विकासनगर

By: Jun 5th, 2019 12:02 am

शिमला -शिमला के विकासनगर स्थित आंची क्षेत्र में काफी समय से नगर निगम द्वारा कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में विकासनगर के स्थाई निवासियों को काफी परेशानियों का सामन करना पड़ रहा है। एक तरफ तो नगर निगम शिमला को साफ व सुधरा बनाने के बडे़ दावें करता है, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम की पोल खुलती नजर आ रही है। विकासनगर के आंची क्षेत्र में रहने वाली एक स्थाई निवासी पूनम ने बताया कि आंची क्षेत्र में लगभग 70 से 80 लोग है। इन लोगों के घरों का कुड़ा  पूनम के घर के  पास स्थित नाले में लोग डालते है। उन्होंने काफी बार स्थानीय लोगों को ऐसा करने से मना किया। वहीं पूनम ने बताया कि काफी बार उस स्थान को साफ किया जा चुक ा है। लेकिन आंची क्षेत्र में साफ सफाई की कोई उचित व्यवस्था न होने के कारण,नगर निगम की और से कोई कुड़ा उठाने नहीं आता। लोग मजबूर उनके घर के पास बने पहाड़ी पर ही कूड़ा डालते है। उन्होंने बताया कि ऐसे में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं उन्होंने बताया कि इससे कोई संक्रमण होने का खतरा भी लगातार बना हुआ है। हालांकि इसे देखते हुए पूनम ने नगर निगम को काफी बार इस समस्या से अवगत करवाया है। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा केवल आश्वासन के कुछ नहीं मिला है। इस मामले पर पूनम ने मंगलवार को नगर निगम के मेयर कुसूम सदरेट के समक्ष इस मुद्दे को रखा गया है। ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही विकासनगर के आंची क्षेत्र में  कूड़ा उधाने के लिए उचित प्रावधान किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App