गर्मी ने सताया सोलन शहर

By: Jun 8th, 2019 12:05 am

सोलन—शहर में इन दिनों गर्मी रिकार्ड तोड़ती जा रही है। शुक्रवार को शहर का पारा 36 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। सोलन के लोगों को भी मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही गर्मी से एहसास हो रहा है। भीषण गर्मी से न केवल स्कूली बच्चे परेशान हो रहे हैं, वहीं गर्मी ने लोगों को घर में कैद कर दिया है। गर्मी से सिंचाई एवं जन-स्वास्थ्य विभाग सोलन के उपमंडल धर्मपुर में कई सिंचाई स्कीमें ड्राई होती जा रही है। हालांकि विभाग इस गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत न हो इसके लिए प्याप्त पानी की उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं प्रचंड गर्मी का एक कारण इन दिनों जंगलों में लग रही आग भी है। बता दे कि शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर प्रचंड गर्मी के तेवर देखने को मिले है। वहीं, अगर दो दिन पहले की बात की जाए तो शहर व आसपास के क्षेत्र में हल्की बूंदा-बांदी होने से राहत मिली थी। लेकिन वीरवार से फिर पारा चढ़ना शुरू हो गया है और शुक्रवार को पारा 36 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन में इस गर्मी ने लोगों को घर से बाहर न निकलने पर मजबूर कर दिया है। आसमान से बरस रही आग के चलते हवा में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। इसके चलते घरो से अपने काम-काज के लिए निकलने वाले लोग इस गर्म हवा से बचने के अपने मुंह को ढककर निकल रहे हैं। वहीं इस प्रकार प्रचंड गर्मी महीने के पहले दिन ही देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान में भी उछाल देखने को मिला है और  न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App