जंगल में मिली बुजुर्ग की लाश

By: Jun 25th, 2019 12:05 am

पद्धर—उपमंडल पद्धर की ग्राम पंचायत सियून के सकरोग गांव का एक 65 वर्षीय वृद्ध जंगल मंे मृत अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार सकरोग गांव निवासी वृद्ध चेत राम पुत्र भयानु राम रविवार को गांव के ऊपर जंगल मंे भेड़-बकरियां चराने गया हुआ था। देर शाम को जब  वृद्ध नहीं लौटा, तो परिजन चिंता में पड़ गए। परिजनों ने रात के अंधेरे में बुजुर्ग की तलाश शुरू कर। इसे बाद में समीप के जंगल मंे मरा हुआ पाया। परिजनों ने मामले की जानकारी स्थानीय पंचायत के उपप्रधान मोहन लाल को दी, जिन्होंने मौके पर जाकर घटना की जानकारी पद्धर पुलिस को दी। मोहन लाल ने बताया कि वृद्ध की मौत गिरने के कारण हो सकती है। माथे पर चोट के निशान भी हैं। पंचायत प्रधान पद्म सिंह ने कहा कि वृद्ध निर्धन परिवार से संबंधित है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पीडि़त परिवार को उचित आर्थिक मदद दिए जाने की गुहार लगाई है। पद्धर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया।मामले की पुष्टि एसडीपीओ पद्धर मदनकांत शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि वृद्ध की मौत गिरने से हुई है या कोई और कारण रहे हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App