ठठल में लाखों के गहने-नकदी ले उड़े शातिर

By: Jun 8th, 2019 12:05 am

 अंब। थाना अंब के तहत ठठल गांव मे एक घर मंे सेंधमारी कर चोर लाखों रुपए के गहने व नकदी ले उड़े। गुरुवार रात्रि चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से तृप्ता देवी पत्नी राज कुमार के घर खिड़की उखाड़ कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद घर की अलमारी में रखे करीब आठ तोले सोने के गहने, नौ तोले चांदी के गहने व 70 हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त तृप्ता देवी व उसकी माता घर पर लेटी हुई थी। तृप्ता देवी ने बताया कि उनके बच्चे डलहौजी में शिक्षा ग्रहण करते है। नकद राशि उनकी फीस के लिए रखी हुई थी। उन्होंने बताया कि उक्त चोरी की घटना का उन्हें सुबह उठने पर पता चला। उल्लेखनीय है कि चोरों को शायद मालूम था कि घर मे पैसे व गहने पडे़ हुए है। इसलिए उन्होंने एक बडे़ ही सुनियोजित ढंग से घटना को अंजाम देकर चोरी की घटना को अंजाम तक पहुचाने में सफलता हासिल की है। पीडि़ता का पति अरुणाचल में ड्यूटी दे रहा है। डीएसपी मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई आरंभ कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App