डरोह के शुभम नौसेना में लेफ्टिनेंट

By: Jun 1st, 2019 12:04 am

डरोह — डरोह के गांव देवी से शुभम सुज्ञान ने भारतीय नौ सेना में लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश के साथ अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुभम ने अपनी दसवीं तक की पढ़ाई माउंट कार्मल स्कूल ठाकुरद्वारा में और जमा दो गुरु नानक पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ में की। इसके उपरांत बीटेक कम्प्यूटर साइंस चंडीगढ़ में की। केरल में एक वर्ष की ट्रेनिंग पूरी कर पासआउट हुए हैं। शुभम के पिता अशोक सुज्ञान जिला न्यायवादी सेवानिवृत्त हुए हैं और माता सरोज बाला प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। शुभम ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा और दादी को दिया। शुभम के दादा बतौर सूबेदार सेवानिवृत्त हुए हैं। शुभम अब अपनी सेवाएं कोची में देंगे

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App