डलहौजी में महिला विशेषज्ञ जल्द देंगी सेवाएं

By: Jun 8th, 2019 12:05 am

डलहौजी  —नागरिक अस्पताल डलहौजी में जल्दी ही स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं शुरू हो रही है। सरकार द्वारा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अस्पताल के इंचार्ज डा. विपिन ठाकुर ने बताया कि सरकार ने अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. परिमा दिक्षित की तैनाती के आदेश किए हैं। जिनके अब जल्द ही कार्यभार संभालने पर अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं आरंभ हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं आरंभ होने से महिलाओं को स्त्री रोगों के उपचार के लिए डलहौजी से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। गौरतलब है कि अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ का अभाव कमी काफी समय से खल रही थी। और लोग काफी समय से सरकार से अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर सरकार ने सकारात्मक पहल अमल में लाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App