तार के सहारे टिकाए हैंडपंप, जल्द हों ठीक

By: Jun 7th, 2019 12:10 am

चंबा —चंबा जोत मार्ग पर भटालवां माता मंदिर से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर हनुमान मंदिर के पास लगा यह हैंडपंप तारों के सहारे टिकाया हुआ है। सड़क किनारे बने इस पवन पुत्र हुनमान के मंदिर में मंगलवार शनिवार के अलावा अन्य दिन भी भक्त जन पूजा के लिए पहंुंचते हैं। अब गर्मी का मौसम आते ही मार्ग पर सैलानियोें का आना जाना भी बढ़ गया है। लिहाजा कई श्रद्धालु भी मंदिर में माथा टेक ने के साथ ही शांत स्वाभाव वाले स्थान पर गाड़ी किनारे लगा कर अराम फरमाने के साथ माथा टेकने के लिए रूकते हैं। लिहाजा तार से बांधे टूटे हुए हैंडपंप को देख प्रशन उठाते हैं। स्थानीय क्षेत्रों से संबंध रखने वाले लोगों के अलावा मार्ग पर गुजर रहे सैलानी एवं अन्य लोग रूक कर माथा टेकने मंदिर में जाते हंै। मंदिर में माथा टेेकने से पहले भक्त बाहर लगेें हंैडपंप पर हाथ पांव धोेने के साथ पानी भी पीते हैं, लेकिन तार के सहारे बांधे टूटे हैंडपंप से पानी खींचने पर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भक्त जनों के अलावा अन्य लोगांे ने भी आईपीएच से कई दफा हैंडपंप की दश सुधाने की मांग की है, लेकिन अभी तक  विभाग ने इसकी सुध नहीं ली है।  उधर मंदिर मेें पूजा करने पहुंचने वाले लोगांे के अलावा वहां से गुजरने वाले राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों ने विभाग से एक बार फिर से हनुमान मंदिर के पास तार के सहारे बांधे हैंडपंप को ठीक करने की मांग उठाई है। ताकि जोत मार्ग से  गुजरने वाले सैलानी प्रशन न उठा सके ओर मंदिर पूजा करने पहुंचने वाले लोगांे को भी पानी निकालने मंे दिक्कते न आए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App