तीन एचसीएस के तबादले का आदेश

By: Jun 20th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन एचसीएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। फतेहाबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर सुरजीत सिंह को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा फतेहाबाद जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। नरवाना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर जयदीप कुमार को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा उचाना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर लगाया गया है। इसी प्रकार कैथल के नगराधीश प्रदीप अहलावत-वन को भी अपने वर्तमान कार्यभार के  अलावा कलायत का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App