धर्मशाला में दिल्ली के खिलाडि़यों का दबदबा

By: Jun 11th, 2019 12:02 am

सिंथेटिक ट्रैक पर केंद्रीय विद्यालयों की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

धर्मशाला -धर्मशाला के सिंथैटिक ट्रैक पर सोमवार को केंद्रीय विद्यालयों की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में दिल्ली संभाग के खिलाडि़यों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।  गुरुग्राम संभाग की टीम उपविजेता रही। वहीं, चेन्नई ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में देश भर के 25 संभागों के खिलाडि़यों ने भाग लिया। समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर नवदीप बराड़ और केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला कैंट से हरप्रीत कौर ने विजेताआें को इनाम बांटे। मुख्य अतिथि का स्वागत गुरुग्राम संभाग की सहायक आयुक्त कांता रानी चुग ने सद्भावना के प्रतीक ‘पुष्प’ का नन्हा पौधा भेंट करते हुए किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला कैंट की प्राचार्या पुष्पा शर्मा, केंद्रीय विद्यालय योल कैंट के प्राचार्य गिरीश चंद, केंद्रीय विद्यालय भनाला की प्राचार्य सुलक्षणा डोगरा, केंद्रीय विद्यालय पालमपुर के प्राचार्य ललित कुमार, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह, केंद्रीय विद्यालय पालुवास के प्राचार्य सुनील कुमार तथा केंद्रीय विद्यालय नलेटी की प्राचार्या  स्वाति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला कैंट की प्राचार्या श्रीमती पुष्पा शर्मा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।  इस दौरान केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला कैंट के छात्र व छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने इस सम्मलेन में चार-चांद लगा दिए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App