धवन की सेन्चुरी, भारत टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 27 शतक लगाने वाली टीम बनी

By: Jun 9th, 2019 5:37 pm

वर्ल्ड कप के 14वें मैच में ओवल के ग्राउंड भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत पहला विकेट गिर चुका है। शिखर धवन और विराट कोहली क्रीज पर हैं। धवन ने 13 चौके की मदद से 95 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 53 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। यह उनका वनडे का 17वां और वर्ल्ड कप का तीसरा शतक है। इस वर्ल्ड कप में यह उनका पहला शतक है। इससे पहले रोहित शर्मा 70 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने 61 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। यह उनका वनडे में यह 42वां और वर्ल्ड कप का तीसरा अर्धशतक था। उन्होंने लगातार चौथी पारी में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया। रोहित ने आउट होने से पहले शिखर के साथ पहले विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की। वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले विकेट के लिए यह दूसरी हाइएस्ट पार्टनरशिप है। पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और एबी डिविलियर्स हैं। दोनों ने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 160 रन की साझेदारी की थी। रोहित ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 2000 रन पूरे किए। उन्होंने 37 पारियों में यह आंकड़ा छुआ है। वे किसी भी टीम के खिलाफ सबसे कम पारियों में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन ने 40 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 2000 वनडे रन पूरे किए थे। वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 4 बल्लेबाज ही 2000 या उससे ज्यादा रन बना पाए हैं। इनमें सचिन, रोहित के अलावा वेस्टइंडीज के डेसमंड हेंस और विवियन रिचर्ड्स हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App