नगर पंचायत जवाली में खिला ‘कमल’

By: Jun 20th, 2019 12:02 am

ममता देवी को सर्वसम्मति से सौंपा अध्यक्ष का ओहदा, 14 जून को अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई थी भाजपा

जवाली -नगर पंचायत जवाली में अध्यक्ष पद के लिए काफी खींचतान के बाद अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित पार्षद का कब्जा हो गया। बता दें कि हाल ही में नगर पंचायत जवाली के भाजपा समर्थित पांच पार्षदों तिलक रपोतरा, ममता देवी, राज कुमारी, सुदेश कुमारी, दीपाली पगड़ोत्रा द्वारा नगर पंचायत की कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पुष्पा चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था, जिससे नगर पंचायत में अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। जिलाधीश कांगड़ा राकेश प्रजापति ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खाली पद को भरने के लिए बुधवार की तिथि निर्धारित की थी। जिलाधीश के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत की बैठक हुई, जिसमे ममता देवी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। ममता देवी के अध्यक्ष बनते ही पूरे जवाली क्षेत्र मे भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर आ गई। इस मौक पर स्थानीय व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नई अध्यक्ष ममता देवी का फूलमालाएं पहनाकर व बैंड बाजे आतिशबाजी चलाकर सवागत किया। ममता देवी ने इस  मौके पर के  अपने पार्षदों का धन्यवाद किया और उन्होंने विधायक ठाकुर अर्जुन सिंह का भी दिल की गहराइयों से विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा से जुड़े होने के कारण हमारी पूर्व अध्यक्ष हमारे कामों में आनाकनी करती थीं, जिस कारण हम सब पार्षदों ने मिलकर उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा था, जिस कारण उन्हें अपना अध्यक्ष छोड़ना पड़ा और आज मुझे सबने मिलकर मुझे पूरी नगर पंचायत की जिम्म्ेदारी दी है, जिसका वहन में पुरी सत्य निष्ठा के साथ करूंगी। इसके उपरांत विधायक ठाकुर अर्जुन सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा ममता देवी को हार्दिक बधाई दी। इसके साथ ही अर्जुन सिंह ने ममता देवी को कहा कि आप अपने पद की मर्यादा बनाएं रखें और हर व्यक्ति का कार्य करें चाहे वह भाजपा का हो या किसी अन्य दल का हो।

कार्यक्रम में इन्होंने भरी हाजिरी

इस मौके पर जवाली भाजपा मंडल अध्यक्ष उतम धीमान, जिला महामंत्री राकेश बाजवा, उपाध्यक्ष अतर सिंह, बिनता गुलेरिया, मनोनीत पार्षद नीतू कुमारी, गौरख महाजन, गगन परमार, लाहड़ू पंचायत प्रधान वीरेंद्र गुलेरिया, मलकियत डंडोच, तरसेम चौधरी, जितेंद्र ठाकुर, छींटू ठाकुर, कवि ठाकुर, गोगी, नितिश ठाकुर, तरसेम जाट, गुरदीप सिंह, रजिंद्र कौंडल, सतीश गोल्डी, सुरेश गुलेरिया, अशवनी चौधरी, पंकज डोगरा, विपिन शर्मा, दिनेश निखिल , राजेश्वर हैप्पी, राकेश केशी, कैप्टन यशपाल सिंह व अमन राणा इत्यादि मण्ड़ल के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App