पानी को तरसा पन्याली

By: Jun 9th, 2019 12:05 am

पटड़ीघाट— उपमंडल बल्ह की ग्राम पंचायत वरस्वाण के पन्याली पाटड़ी हरिजन बस्ती  में पिछले एक सप्ताह से पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं।  लोगों का कहना है कि पानी न आने के कारण गांव मंे लगे नल मात्र शोपिश बन कर रह गए हैं। लोगों द्वारा कई बार विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों को बताने के उपरांत आज दिन तक हमे पानी नहीं दिया गया। जिस कारण उन्हें पीने व पशुओं के पीने के लिए लगभग आधा किलोमीटर दूर से हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में गुलाब सिंह, मीरा देवी, रत्नी देवी, खूब राम, रेसमु देवी, इंदु देवी, प्रयनका देवी, मनीषा देवी, इंद्र कुमार , दिले राम , भीम सिंह, कांशी राम, कर्ण सिंह आदि लोगों ने जनस्वस्थ्य विभाग से गुहार लगाई हैं कि  जल्द से जल्द पानी की समस्या को दूर किया जाए अन्यथा लोगों  धरना-प्रदर्शन से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस बारे में सहायक अभियंता रिवालसर  मान सिंह भारती ने बताया की गर्मियों के चलते जल स्त्रोत में पानी की कमी आई है परंतु जल्द ही लोगों को पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App