फिर बदले मौसम के मिजाज

By: Jun 21st, 2019 12:03 am

बारिश-हवा चलने से तीन डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

शिमला : गुरुवार को बारिश के दौरान छाते की औट तले बढ़ती महिलाएं

शिमला – हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज फिर से बदले है। हालांकि राज्य के अधिकाशं क्षेत्रों में दोपहर तक मौसम साफ बना रहा। मगर दोपहर बाद आसमान मे  बादलों के घिरने के साथ बारिश शुरू हो गई। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों के सहित मैदानी इलाकों पर कई स्थानों पर बारिश रिकार्र्ड की गई है।  मौसम विभाग की मानें तो राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश होगी। 22 जून को समूचे राज्य में मौसम साफ बना रहेगा, जबकि 23 से 26 जून तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को दिन की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई थी। तेज धूप के खिलने से दिन के समय गर्मी का प्रकोप दिखा। मगर दोपहर बाद एकाएक आसमान में काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। इस दौरान राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश भी हुई। बारिश से अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आई है।  राज्य के हमीरपुर, बिलासपुर और धर्मशाला के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। चंबा, डलहौजी, कांगड़ा, सोलन में दो डिग्री पारा लुढ़का है। नाहन, ऊना और सुंदरनगर के तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। केलांग व कल्पा के तापमान में बीते रोज के मुकाबले हल्की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। मौसम विभाग के निदेशक डा.मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के मध्यम व ऊचांई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। 22 जून को राज्य भर में मौसम साफ बना रहेगा। 23 से 26 जून तक समूचे राज्य मेें मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App