फोन पर मारने की धमकी देने वाले पर केस

By: Jun 16th, 2019 12:02 am

पंचकूला। जिले के पंचकूला से सटे बरवाला ख्ांड के सरपंच बलजिद्र गोयल और भाजपा के मंडल प्रधान सुशील सिगला की पुत्रवधू को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में  पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। बरवाला के सरपंच बलजिंद्र गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि गांव की भूमिया जोहड़ की जमीन पर गांव के ही मेध सिंह, वीर सिंह, सतीश कुमार, रमेश कुमार, गौरख, मोंटी, रविंद्र और राम पाल ने कब्जा किया था। इसीलिए जोहड़ पर कराए जा रहे सरकारी निमार्ण कार्य को रुकवाने की कोशिश की थी। जिस पर सरपंच ने थाने में शिकायत दी थी। इस मामले में सरपंच को भाजपा के मंडल प्रधान सुशील सिगला का भी समर्थन मिला। प्रशासन की मदद से जोहड़ पर चारों तरफ  नाला बनाया गया और अब उसकी बाउंड्री वॉल का निमार्ण कार्य चल रहा है। मगर आरोपितों ने निमार्ण कार्य रुकवाने की कोशिश की थी। इसके बाद सुशील सिगला की पुत्रवधू के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने सुशील सिगला की पुत्रवधू को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह अपने ससुर से कहे कि जोहड़ निमार्ण कार्य से पीछे रहें, वरना बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App