बच्चों के लिए गाय का दूध लाभदायक

By: Jun 12th, 2019 12:03 am

हम सब गाय का दूध पीकर बड़े हुए हैं। पर हमने पहली बार यह कब पिया। कई माताएं अपने बच्चे का परिचय गाय के दूध से करवा देती हैं। पर सवाल यह उठता है कि बच्चों को अपने पहले जन्मदिन से पहले गाय का दूध नहीं देना चाहिए। यह ऐसी चीज है जिससे सारे एक्सपर्ट सहमति रखते हैं। तब तक आपका बच्चा स्तनपान या फिर बच्चों के लिए बने खाने पर रह सकता है। आपका बच्चा छह : महीने का हो जाए तो आप थोड़े से गाय के दूध का इस्तेमाल उसके खाना बनाने में कर सकती हैं। गाय का दूध जरूरी पोषक तत्त्व का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह शरीर की ताकत को बढ़ाने में मदद करता है।

 गाय के दूध के मुख्य लाभ हैं

हड्डी को मजबूत करता है :

गाय के दूध में कैल्शियम भरपूर होता है। यह आपके बच्चे के दांत और हड्डियां मजबूत करता है। कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्त्व के ज्यादा मात्रा में होने से यह बच्चों में मांसपेशियों पर नियंत्रण और बच्चे की गतिविधि को बढ़ाता है।

इसमें काफी मात्रा  में विटामिन होते हैं :

गाय के दूध में काफी मात्रा में विटामिन ए विटामिन डी और फास्फोरस होता हैं। यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App