बड़सर में फौजी ने की युवती से छेड़छाड़

By: Jun 29th, 2019 12:01 am

बिझड़ी। उपमंडल बड़सर की एक पंचायत में एक फौजी द्वारा 20 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आरोपी फौजी छुट्टी पर घर आया हुआ था। लड़की ने शिकायत में कहा गया है कि आरोपी उसे पकड़कर जबरदस्ती एक दुकान के अंदर खींच कर ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर कुछ लड़कियों ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद आरोपी ने लड़की को दोबारा घेर लिया तथा उसका मोबाइल भी छीन कर फेंक दिया। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App