बारिश से लुढ़का पारा, ऊना अभी भी 41 के पार 

By: Jun 24th, 2019 12:15 am

आज और कल ओलावृष्टि, 27 तक राहत देगा मौसम

  शिमला  —हिमाचल के  मौसम में फिर से करवट आई है। रविवार को राज्य के मध्यम ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश से तापमान में फिर गिरावट आई है। हालांकि ऊना का तापमान अभी भी 41.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है, लेकिन तापमान में गिरावट के बाद शेष हिमाचल में जनता ने प्रचंड गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 27 जून तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी। राज्य के मैदानी व मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में 24 व 25 जून को बारिश, तूफान व ओलावृष्टि होगी। मौसम विभाग ने दो दिन के दौरान बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में रविवार को दोपहर तक मौसम साफ बना रहा, लेकिन दोपहर बाद आसमान में काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश भी रिकार्ड की गई। बारिश होने से अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट आई है। हालाकि  राज्य के ऊना के तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नही आंका गया है। ऊना का तापमान अभी भी 41 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया है, लेकिन शेष हिमाचल के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा.मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App