भाजपा में शामिल होने पर स्वागत

By: Jun 26th, 2019 12:01 am

पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने एक प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें दो वर्तमान विधायक, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन समेत वरिष्ठ लोग भाजपा में शामिल हुए। इसमें जुलाना विधायक परमिंदर सिंह ढुल्ल, नूंह विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन रोहतक एवं वर्तमान जेजेपी जिलाध्यक्ष धर्मपाल मकड़ौली को पटका पहना कर भाजपा में शामिल किया गया। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सभी को कार्यकर्ता के नाते भरपूर मान-सम्मान दिया जाएगा। पूरे प्रदेश में इन नेताओं के शामिल होने से मजबूती मिली है। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा परिवार निरंतर बढ़ रहा है, इनेलो के दोनों विधायक, जेजेपी रोहतक जिलाध्यक्ष धर्मपाल मकड़ौली एवं उनके कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में छह लाख से अधिक मत से जीतने वाली चार सीटों में हरियाणा की दो लोकसभा सीटें हैं। केंद्र, प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, पार्टी की कार्यप्रणाली का प्रभाव देखने को मिला है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App