भाजपा संगठन के चुनाव सितंबर में

By: Jun 16th, 2019 12:02 am

छह जुलाई से सदस्यता अभियान, महामंत्री राम सिंह समन्वयक

शिमला –प्रदेश भाजपा का संगठनात्मक चुनाव सितंबर महीने में हो सकता है। हालांकि अभी तिथि तय नहीं हुई है, लेकिन सदस्यता अभियान संपन्न होने के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दिल्ली में आयोजित बैठक के दौरान संगठनात्मक चुनाव के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है, जो कि छह जुलाई से  शुरू होगा। उसके बाद ही संगठनात्मक चुनाव संभव हैं। सदस्यता अभियान को यथासमय एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रदेश महामंत्री एवं चैयरमैन एचपीएमसी राम सिंह को सदस्यता प्रमुख तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन डा. राजीव भारद्वाज को सह प्रमुख बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान छह जुलाई से प्रांरभ होगा एवं 10 अगस्त तक चलेगा। इसके पश्चात सक्रिय सदस्यता प्रारंभ होगी, जिसे 31 अगस्तत तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में 20 प्रतिशत से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। अभियान मोबाइल के माध्यम के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से भी संपर्क कर चलाया जाएगा। इस सदस्यता अभियान के लिए जिला व मंडल स्तर पर भी जिला सदस्यता प्रमुख, सह-प्रमुख व मंडल सदस्यता प्रमुख व सह प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे तथा जून माह के अंतिम सप्ताह तक इनकी बैठक भी कर्रवाई जाएगी ताकि इस सदस्यता अभियान को पूरे प्रदेश में सुचारू एवं तय समय सीमा में संपन्न करवाया जा सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App