राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद न छोड़ें राहुल

By: Jun 1st, 2019 12:05 am

बिलासपुर—बिलासपुर जिला कांग्रेस ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने पद पर बने रहने का आग्रह किया है। इस बाबत बाकायदा एक प्रस्ताव पारित कर हाइकमान को प्रेषित किया गया है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक इंदिरा भवन में आयोजित हुई, जिसमें तमाम पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने की। बैठक में मुख्यतया कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। उन्हंे इस पद से त्याग पत्र नहीं देने के संबंध में प्रस्ताव पारित कर हाइकमान को प्रेषित किया। जिला कांग्रेस ने इस पारित प्रस्ताव में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से इस पद पर बने रहने का आग्रह किया है। बंबर ठाकुर ने बैठक मंे उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कि इस चुनाव में भाजपा की जीत पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन चुनावों में भाजपा की जीत ईवीएम से गड़बड़ी से हुई है, न किसी अन्य कारणों से। इस मुद्दे पर तमाम विपक्षी दलों को एकजुट होने की आवश्यकता है। विपक्षी दलों को चाहिए कि अब अगली मांग अगला विश्व के चुनिंदा देशों की तरह चुनाव ईवीएम की अपेक्षा बैलेट पेपर से करवाने की मांग करनी चाहिए। अगर फिर भी गौर न हो तो फिर चुनाव का बहिष्कार की बात की जानी चाहिए। उन्होंने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों से संगठन की एकता व एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। इस बैठक में जिला कांगे्रस के प्रमुख पदाधिकारी गोपाल शर्मा, अब्दुल रहमान, नईम शेख, बंत सिंह चंदेल व रीता सहगल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को जारी होगा नोटिस

इस बैठक में जिला अध्यक्ष बंबर ठाकुर ने हाल ही में बिलासपुर नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के बीच उपजे विवाद पर चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी पदाधिकारी को बयानबाजी करने का अधिकार नहीं है। पार्टी संगठन ने इन दोनों नेताओं को यह पद देकर मान सम्मान दिया है। इसलिए इस मुद्दे पर बिलासपुर नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को नोटिस जारी किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App