राहुल गांधी के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

By: Jun 20th, 2019 12:02 am

कांग्रेस कमेटी चंबा ने अस्पताल जाकर रोगियों का पूछा हाल-चाल, पार्टी की मजबूती पर किया मंथन

चंबा –कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के  जन्मदिन को जिला कांग्रेस कमेटी चंबा ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष नीरज नैययर की अध्यक्षता में मनाए गए जन्मदिन के उपल्क्षय पर जिला, ब्लॉक, युवा के अलावा अन्य कांग्रेस फ्रंटियल संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लंबी आयु की कामना की । साथ ही आने वाले समय में कुशल नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने को लेकर भी मंथन किया। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष नीरज नैयर की अगवाई में पंडित ज्वाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज चंबा में मरीजों का कुशलक्षेम पूछा साथ ही उन्हें फल वितरित करने के साथ भगवान से उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छिक रक्तदान भी किया। इिस दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर से पार्टी की मजबूती की बात कही।   पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के तमाम फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।  इस मौके पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मीधर शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल भूषण, नरेश राणा, सुभाष शर्मा, राकेश कुमार, ललित भूषण, अब्दुल गनी, सुदर्शन ठाकुर समेत काफी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App