लंबी कूद में आगरा के शशांक अव्वल

By: Jun 16th, 2019 12:02 am

धर्मशाला में केंद्रीय विद्यालय की खेलों के शानदार मुकाबले

धर्मशाला -केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित छात्र खिलाडि़यों की राष्ट्रीय खेलों के तीसरे दिन शनिवार को खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार को अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। लंबली कूद के अंडर-14 वर्ग में गुरुग्राम संभाग के एमडी अत्ता साजिद ने लंबी ने प्रथम स्थान झटका। वाराणसी संभाग के शशांक  ने डिस्कस थ्रो में, जयपुर संभाग के पंकज ने 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान पाया। अंडर-17 में दिल्ली संभाग के शुभम सिंह रावत ने 400 मीटर बाधा-दौड़ में प्रथम स्थान झटका। वाराणसी संभाग के रवि कुमार ने डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आगरा संभाग के ईशांत ने लंबी कूद में प्रथम रहे। अंडर-19 में भोपाल संभाग  के हेमंत सिंह ने क्रॉस कंट्री में, आगरा संभाग की टीम ने 4×100 मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बंगलूर संभाग के दीपक जादव ने 200 मीटर दौड़ में, दिल्ली संभाग के राजेश ने ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन प्रतिभागी खिलाडि़यों को गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त एसएस रावत द्वारा पुरस्कृत किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App