वन विभाग कर्मचारी मजदूर संघ ने वन मंत्री से लगाई नियमित करने की गुहार

By: Jun 2nd, 2019 12:05 am

रामपुर बुशहर—वन विभाग कर्मचारी मजदूर संघ ने वन मंत्री से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई है। राज्य स्तरीय वन विभाग कर्मचरी मजूदर संघ ने कहा कि बीते लंबे समय से कर्मचारी नियमितिकरण की राह ताक रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर स्टेट कमेटी के अध्यक्ष संतोष खौश की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को वन मंत्री गोविंद ठाकुर से मिला। अध्यक्ष संतोष खौश ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने अपनी पुरानी लंबित मांगों को  वन मंत्री के समक्ष रखा। वहीं उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को आ रही अन्य समस्याओं के बारे भी अवगत करवाया गया। संतोष ने कहा कि वन मंत्री से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को शीघ्र नियमित करने की गुहार लगाई गई। अध्यक्ष ने कहा कि वन मंत्री ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को शीघ्र नियमित करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मदन कपूर, धर्म सिंह, प्यारे सिंह, कुसुम, नरपत और तोता राम सहित अन्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App