विदेशी मुद्रा भंडार 1.87 अरब डालर बढ़ा

By: Jun 10th, 2019 12:05 am

मुंबई – देश का विदेशी मुद्रा भंडार 31 मई को समाप्त सप्ताह में 1.87 अरब डालर बढ़कर 13 महीने के उच्चतम स्तर 421.86 अरब डालर पर पहुंच गया। इससे पहले 24 मई को समाप्त सप्ताह में यह करीब दो अरब डालर बढ़कर 419.99 अरब डालर रहा था। पिछले वर्ष 20 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 423.58 अरब डालर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.94 अरब डालर बढ़कर 394.13 अरब डालर पर पहुंच गया। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App