वृषांक का जोरदार स्वागत

By: Jun 21st, 2019 12:10 am

सरकाघाट —इटली में आयोजित वर्ल्ड किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले प्रदेश के नन्हे वृषांक शर्मा का चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही वृषांक के चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आने की सूचना मिली चंडीगढ़ एवं हिमाचल किक-बॉक्सिंग के तमाम पदाधिकारियों ने विजेता को कंधों पर उठा लिया और सम्मान देते हुए तिरंगे झंडे के साथ एयरपोर्ट से बाहर तक साथ आए। वृषांक के साथ ही प्रदेश की बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय किक-बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा हिमाचल किक-बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं अंतरराष्ट्रीय ग्रेड-1 रैफरी डाक्टर भारत केसरी डाक्टर संजय यादव चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरे। गौरतलब है सरकाघाट के बेरा गांव से संबंध रखने वाले वृषांक शर्मा ने इटली में आयोजित वर्ल्ड की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 24 किलो भार वर्ग के फाइनल में इटली के मार्को को हराकर देश को पहला अंतरराष्ट्रीय पदक दिलाया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर  पदाधिकारियों में अनिल खजूरिया, राहुल शर्मा, इकबाल सिंह, कशिश, बिरला, दिनेश, अनिल शर्मा, ललित कुमार सहित अन्य ने विजेता वृषांक का स्वागत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App