सलूणी के भडेला में विवाहिता ने लगाया फंदा

By: Jun 2nd, 2019 12:15 am

सलूणी। भडेला पंचायत में विवाहिता ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान पुष्पा उर्फ पिंकी पत्नी रमेश कुमार वासी गांव मियोटी के तौर पर की गई है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु तीसा अस्पताल भिजवा दिया है।   पुष्पा अपने पीछे छह माह की दुधमुंही बच्ची छोड़ गई है। पुलिस टीम मौके पर कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के पुष्पा अपनी छह माह की दुधमुंही बच्ची को कमरे में छोड़कर अचानक बाहर चली गई। इसी बीच बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुष्पा को कमरे से नदारद पाया। परिजनों ने तुरंत हरकत में आते हुए   तलाश आरंभ की। इसी बीच पुष्पा को रड़ नाले के जंगल में पेड़ से लटके पाया।  इसी बीच महिला के मायका पक्ष के लोग भी मौके पर आ पहुंचे।   इसी बीच मृतका की माता ने ससुराल पक्ष पर संगीन आरोप भी जडे़ हैं। डीएसपी डलहौजी रोहिन डोगरा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी चंबा डा. मोनिका भुटुंगरू ने घटना की पुष्टि की है। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App