साध्वी प्रज्ञा कोर्ट मेंबोलीं, ब्लास्ट के बारे में मुझे नहीं पता

By: Jun 8th, 2019 12:04 am

मुंबई। भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर शुक्रवार को 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले के सिलसिले में यहां एक विशेष अदालत के समक्ष पेश हुईं। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने प्रज्ञा ठाकुर से पूछा कि क्या उन्हें मालूम है कि उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव में सितंबर 2008 को बम धमाका हुआ था, जिसमें छह लोग मारे गए थे। इस पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App