सोनिया गांधी से मिले मोदी के तीन मंत्री

By: Jun 8th, 2019 12:04 am

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में संसद के प्रथम सत्र की शुरुआत से पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी तथा दो अन्य मंत्रियों ने शुक्रवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की नेता सोनिया गांधी से मुलाकात कर सदन के सुचारू संचालन में उनसे सहयोग की मांग की। श्री जोशी के साथ ही संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी श्रीमती गांधी के आवास 10 जनपथ जाकर उनसे मुलाकात की।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App