हिमाचल की रातें चंडीगढ़ से गर्म

By: Jun 5th, 2019 12:03 am

हमीरपुर और बिलासपुर का न्यूनतम तापमान उछला, आज राहत के आसार

शिमला  – हिमाचल में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। इसी के चलते चड़ीगढ़ से भी हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों की रातें गर्म होने लगी हैं। बिलासपुर और हमीरपुर में सोमवार की रात चंडीगढ़ से भी ज्यादा गर्म थी क्योंकि सोमवार को बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 22.6, हमीरपुर का 22.8 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है वहीं, चंडीगढ़ को सोमवार की रात को न्यूनतम तापमान  21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शिमला का न्यूनतक तापमान 11.7 डिग्री, सुंदरनगर 17.7 डिग्री, धर्मशाला 14.6 डिग्री, ऊना 21 डिग्री,पालमपुर 17.5 डिग्री, कांगड़ा 20 और चंबा  11.4 डिग्री दर्ज किया गया है।  फिलहाल तपते पहाड़ों के बीच बुधवार से कुछ राहत की बौछारें प्रदेश को मिल सकती हैं। आठ जून को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने चार और पांच जून को सभी क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ तूफान चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। नौ जून से फिर से सूरज और तपिश देने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक सभी क्षेत्रों का तापमान और गर्म होने लगा है। शिमला का अधिकतम तापमान मंगलवार को 28.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं भुंतर का 36.8 डिग्री, कल्पा भी गर्म होने लगा है यहां पर 23 डिग्री पारा दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार बुधवार से राहत के आसार हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App