हिमालयन पब्लिक स्कूल में पर्यावरण पर किया जागरूक

By: Jun 5th, 2019 12:02 am

नेरवा –पर्यावरण की रक्षा करना हरेक जिम्मेदार नागरिक का पहला कर्त्तव्य होना चाहिए। पर्यावरण की समस्या आज एक वैश्विक समस्या बन चुकी है। इसके संरक्षण के लिए हरेक वर्ग को पहल करते हुए आवश्यक भूमिका निभानी होगी। अन्यथा एक दिन हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन भी खरीद कर लेनी पड़ेगी। यह बात हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा के प्रधानाचार्य दिनेश रण्टा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्रों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने छात्रों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के विभिन्न सदनों के छात्रों ने भाषण, नारा लेखन, एकांकी नाटक व क्विज के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्रों द्वारा नेरवा बाजार में रैली निकाल कर नारों एवं बैनरों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अब्बल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के समस्त अध्यापक एवं स्टाफ  के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App