हॉकी खिलाडि़यों की मुलाकात

By: Jun 5th, 2019 12:01 am

शिमला— भारतीय मास्टर्स महिला हॉकी टीम के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ने भारतीय मास्टर्स महिला हॉकी टीम की यूरोपीय मास्टर्स खेलों में चयनित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। यह खेल 26 जुलाई से चार अगस्त, 2019 तक इटली के टोरिनो में आयोजित किए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि हॉकी राष्ट्रीय खेल है। यह अत्यंत हर्ष की बात है कि देश की वरिष्ठ महिलाएं इस खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए आगे आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने हॉकी टीम को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App