200 मीटर दौड़ में प्रियंका-तेजल अव्वल

By: Jun 9th, 2019 12:06 am

धर्मशाला में नेशनल गेम्स में देश भर की खिलाड़ी दिखा रहीं दम

धर्मशाला    – केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेलों के दूसरे दिन भी देश भर की युवतियों ने प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। स्पर्धा में अंडर-14, 17 और 19 साल की आयु वर्ग की युवतियां दमखम दिखा रही हैं। शनिवार को 200 मीटर दौड़ के अंडर-14 में गुवाहाटी की प्रियंका, अंडर-19 में पश्चिम बंगाल की तेजल ने पहला स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो के अंडर-14 वर्ग में तिनसुखिया संभाग की सांगे सोमू, अंडर-17 में वाराणासी संभाग की सौम्या, अंडर-19 में चंडीगढ़ संभाग की जसकिरण  पहले स्थान पर रही। लंबी कूद के अंडर-17 वर्ग में गुरुग्राम संभाग की मनाली पहले स्थान पर रही। 3000 मीटर के अंडर-17 की दौड़ में जबलपुर की प्रार्थना व अंडर-19 में मुंबई की साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर रिले रेस के अंडर-19 वर्ग में दिल्ली की मानसी ने प्रथम स्थान झटका। केंद्रीय विद्यालय पालमपुर के प्रधानाचार्य ललित गुप्ता ने बताया कि देश भर से यहां पहुंचे छात्रों को रहने-खाने की बेहतरीन व्यवस्था की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App