25 लाख से रिपेयर होगी छत

By: Jun 24th, 2019 12:05 am

केलांग—स्पीति घाटी के विकास के लिए कृषि मंत्री डाक्टर राम लाल मार्कंडेय जिला प्रशासन के साथ देर रात तक भी बैठक की। शनिवार को उन्होंने काजा में रात को 11 बजे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। इस दौरान डाक्टर मार्कंडेय ने हाल ही में ग्लेशियर आने से नष्ट हुए पांगमो चोमो गोंपा के छात्रावास की छत को बनाने के लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत किए। बता दें कि सर्दियों के मौसम में ग्लेशियर आने से पांगमो चोमो गोंपा की छत नष्ट हो गई थी। डाक्टर मार्कंडेय ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि वह जल्द से जल्द पांगमो चोमो की छत को अच्छे ढंग से तैयार करवाएं ताकि यहां पर आने वाले विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही लोसर में सराएं भवन बनाने के लिए कृषि मंत्री ने 50 हजार रुपए की घोषणा की। इसके साथ ही महिला मंडल भवन हंसा को कुछ सामान खरीदने के लिए 15 हजार रुपए दिए। इसके साथ ही महिला मंडल भवन खलाकसा को बनाने के लिए पांच लाख रुपए की राशि को स्वीकृत किया। डाक्टर मार्कंडेय ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर यह सभी पैसे विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए मिल जाएंगे तथा प्रशासन जल्द से जल्द इन कामों को करवाए ताकि लोगों को बेहत्तर सुविधाएं मिले।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App