31 करोड़ से चकाचक होंगी ऊना की सड़कें

By: Jun 16th, 2019 12:05 am

ऊना—भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शनिवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के बहड़ाला में बहडाला से चताड़ा तक सड़क की टायरिंग के काम का शुभारंभ किया। इस काम पर करीब 30 लाख रुपए खर्च कर इसे चकाचक किया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा कल्लर मार्केट से बहडाला होते हुए पुखरू तक जाने वाले रोड पर भी 2.50 करोड़ रुपए खर्च कर इसे संवारा जाएगा। जबकि बहडाला के मोहल्ला पलासरां और एससी आबादी को जाने वाले मार्गों पर भी 30-30 करोड़ रुपए  खर्च किए जाएंगे। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऊना हलके के साथ किए भेदभाव का बदला सूत समेत लिया जाएगा। पांच सालों तक ऊना हलके के हर काम में रोड़े अटकाए जाते रहे। लेकिन अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है और हलके के विकास में तेज गति से आगे बढ़ाते हुए धन की कमी बिलकुल भी आडे़ नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऊना हल्के की सड़कों की दशा सुधारने के लिए 31 करोड़ रुपए प्रदेश सरकार ने मंजूर किए हैं। जिनसे हलके की प्रमुख सड़कों के साथ संपर्क मागोंर्ं और ग्रामीण मार्गों को संवारा जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App