उम्र 37 और बच्चे 38

By: Jun 13th, 2019 12:05 am

एक औरत के लिए सबसे खुशी का पल होता है, जब वो मां बनती है। यह पल उसके लिए बेहद ही खुशी का होता है। उसके लिए सबसे अनूठा एहसास होता है। लेकिन हम ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इतने बच्चे हैं कि कोई सामान्य इनसान तो परेशान ही हो जाए। हम बात करेंगे युगांडा की मरियम की इनके बारे में जिसके बारे में सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे। 37 साल की उम्र में मरियम 38 बच्चों को जन्म दे चुकी है। आपको  बता दें, मरियम ने पहली बार 13 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। मरियम ने जब शादी की थी तो इनकी उम्र महज 12 साल की थी. अब इनकी उम्र 37 साल है और ये अब तक 38 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। युगांडा के मुकोनो डिस्ट्रिक्ट के कबिम्बिरी गांव की रहने वाली मरियम को लोग बच्चे पैदा करने की मशीन कहते हैं।  मरियम ने अब तक छह बार जुड़वां, चार बार तिड़वां और तीन बार क्वाड्रप्लेट्स को जन्म दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App