पुस्तक पठन स्पर्धा में रिया-आकांक्षा विजेता

By: Jun 22nd, 2019 12:05 am

धर्मशाला—केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय पुस्तक-पठन दिवस मनाया गया। इसमें विद्यालय की प्राचार्या पुष्पा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्त्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुस्तकें हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है, जिनसे हम सभी को ज्ञान की प्राप्ति होती है। पुस्तकों का ज्ञान जीवन के हर मोड़ पर हमारी सहायता करता है।  इस अवसर पर कक्षा आठवीं की छात्रा रिया, नौवीं की आयुषी व सक्षम तथा जमा एक की छात्रा आकांक्षा व रिशित ने पुस्तक समीक्षा प्रस्तुत की। इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष टीपी तरुण ने पुस्तकों के महत्त्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में इस उपलक्ष्य पर पुस्तक-पठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आठवीं कक्षा की छात्रा रिया तथा जमा एक की छात्रा आकांक्षा प्रथम स्थान पर रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App