सूर्यदेव ने छुड़वाए चंबा के पसीने

By: Jun 9th, 2019 12:05 am

 चंबा —गर्मी से तप रहे पहाड़ी जिला चंबा में शनिवार दोपहर तक खिली चिलचिलाती धूप ने खूब पसीने छुड़वाए। दोपहर तक खिली धूप से दिन के समय चंबा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार रिकार्ड किया गया। हालांकि शाम के वक्त आसमान मंे बादल छाने के साथ ही कई क्षेत्रांे में गर्जनों के साथ ठंडी हवाएं चलने के अलावा बारिश होेने से इन इलाकों मंे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन इस दौरान किसानों व बागबानों को परेशान होना पड़ा। शाम के वक्त हर रोज चल रही हवाओं ने किसानों एवं बागबानों सहित आम जन को चिंता मंे डाल दिया है। जोरदार तूफान के चलते कई घरों की छतों को नुकसान होने केे साथ ही फलों को भी नुकसान हो रहा है। साथ ही कई क्षेत्रों में पेड़ के साथ ही दरख्त गिरने का भी भय सताने लगा है। उधर, गर्मी से बेहाल लोगांे लिए शाम के वक्त जरूर राहत मिल रही है। वहीं, वीकेंड में पहाड़ की सैर पर निकले पर्यटकों केे अलावा सैलानियों को भी शाम के समय चल रही ठंडी हवाओं से ठंडक भरे माहौल में काफी सुकून मिल रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानंे तो आगामी तीन दिन तक चंबा सहित इसके अन्य क्षेत्रों में मौसम का रुख पलटने की आशंका है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App