हमीरपुर ने पलकों पर बिठाए अनुराग
भाजपा कार्यकर्ताओं-लोगों ने जगह-जगह ढोल नगाड़ों-आतिशबाजियों से किया स्वागत
नादौन —वित्त एवं कारपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का नादौन ब्यास पुल, जलाड़ी, भूंपल, दंगड़ी व रंगस में ढोल नगाड़ों व अतिश्बाजियों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग उनके स्वागत को जगह-जगह पहुंचे थे। नादौन में एचआरटीसी के वाइस चेयरमैंन विजय अग्निहोत्री के नेतृत्व में काफी संख्या में भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, ठाकुर भवानी सिंह, तहसीलदार विजय शर्मा, मंजीत ठाकुर, कमल शर्मा, अनिता गर्ग, अनिता ठाकुर, आशा शर्मा, नीलम चौधरी, रीमा धीमान, विनोद पठानिया, और ठाकुर प्रकाश चंद सहित एसडीएम डीआर धीमान,एक्सीयन विवेक शर्मा एसएचओ महेंद्र सिंह परमार आदि शमिल रहे। इसके बाद वित्त एवं कारपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठद्वाकुर ने नादौन विश्रामगृह में कहा कि रोजगार व रेलवे डिवेलपमेंट के क्षेत्र में निश्चित तौर पर हर क्षेत्र में काम करने के लिए जो भी संभावनाएं होंगी, उन पर पूरे प्रयास किए जाएंगे। वह भारी मत मिलने पर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने आया हूं। प्रदेश का ज्यादा से ज्यादा विकास हा,े इसमें वह हरसंभव प्रयास करेंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App