अतिक्रमण से सिकुड़ी नालागढ़ शहर की सड़कें

By: Jul 5th, 2019 12:05 am

नालागढ़—नालागढ़ शहर में अतिक्रमणकारियों ने इतने पैर पसार दिए हैं कि शहर की सड़कें संकरी होकर रह गई है। जिसके चलते आम लोगों का शहर से गुजरना किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। रेहड़ी-फड़ी धारकों द्वारा शहर की सड़कों के बीचों-बीच अपने उत्पादों को बेचने के लिए खड़ी की गई रेहड़ी-फड़ी से शहर के मार्ग इतने सिमट कर रह गए हैं कि आवाजाही में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि रेहड़ी-फड़ी धारकों के लिए एक विशेष स्थान का चयन होना चाहिए और दुकानदारों द्वारा शहर की सड़कांे तक अपने उत्पाद रखकर बेचने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगना चाहिए, तभी शहर की सड़कें खुली और चौड़ी दिखाई देगी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। जानकारी के अनुसार नप के अधीन आने वाले नालागढ़ शहर में अतिक्रमणकारियों का इतना दबदबा है कि इन्हें रोकने के लिए न तो प्रशासन, परिषद व पुलिस की कार्रवाई का कोई असर नहीं होता है। तीनों ही विभाग समय-समय पर इन रेहड़ी-फड़ी धारकों के खिलाफ कार्रवाई तो करते है, लेकिन इन रेहड़ी-फड़ी धारकों के इतने हौंसले बुलंद है कि अपनी रेहडि़यां व फडि़यों या तो छुड़ा लेते हैं या फिर अपने लिए नई रेहड़ी-फड़ी का तुरंत इंतजाम कर लेते हैं और कार्रवाई के बाद दोबारा अपनी रेहड़ी-फड़ी लगा देते हैं।  नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष नीरू शर्मा ने कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-फड़ी धारकों के लिए वेंडिंग जोन के तहत खोखा मार्केट का निर्माण किया जा रहा है और खोखे बनाकर रेहड़ी-फड़ी धारकों को स्थल मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने कहा कि परिषद समय समय पर अतिक्रमणकारियों को हटाती रहती है और उन्हें चेतावनी भी जारी करती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App