आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा विवाहित लोग

By: Jul 17th, 2019 12:06 am

देशभर में हुए सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे में सामने आई रिपोर्ट

देश में आंध्र प्रदेश वह राज्य है जहां सबसे ज्यादा विवाहित लोग रहते हैं। इसके बाद केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल का नंबर आता है। बिहार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में यह संख्या काफी कम है। देश में विवाहित लोगों का राष्ट्रीय औसत देश की कुल आबादी का 46.8 फीसदी है। यह जानकारी 2017 सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वेस (एसआरएस) से सामने आई है। बिहार में सबसे ज्यादा अविवाहित 2021 की जनगणना से पहले 2017 सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे सबसे बड़ा जनसांख्यिकीय सर्वे है। इस सर्वे में करीब 79 लाख लोगों को शामिल किया गया है। जिन लोगों की कभी शादी नहीं हुई उनकी बिहार में आबादी 56.7 फीसदी है। बिहार के बाद 55.2 फीसदी के साथ उत्तर प्रदेश का नंबर है। सैंपल सर्वे के दौरान बिहार में 60.4 फीसदी पुरुष और 52.6 फीसदी महिला कभी शादी नहीं हुई वाली श्रेणी में थे और यूपी में 59 फीसदी पुरुष एवं 51 फीसदी महिला इस श्रेणी में थे। राष्ट्रीय औसत जिन लोगों की कभी शादी नहीं हुई, उनका राष्ट्रीय औसत 49.5 फीसदी है, जिनमें पुरुष का 54 फीसदी और महिला का 44 फीसदी हिस्सा है। दिल्ली इस मामले में राष्ट्रीय औसत से ऊपर हैं। यहां ऐसे लोगों का 50.8 फीसदी है जबकि विवाहित लोगों की आबादी 46.2 फीसदी है जो राष्ट्रीय औसत से कम है। राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ सभी बड़े राज्यों में तलाकशुद, विधवा/विधुर या अलग रहने वालों (डब्ल्यूडीएस) की आबादी की बात करें तो उसमें पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App