ऊना में एक ही रात टूटे तीन घरों के ताले, नकदी और गहनों के साथ बांड भी ले उड़े चोर

By: Jul 6th, 2019 2:04 pm

ऊना मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर चोरों ने तीन घरों तो निशाना बनाकर जमकर लूटपाट की। चोर यहां से नकदी और जेवरों के साथ-साथ जरूरी दस्तावेज चुराकर फरार हो गए हैं। शुक्रवार देर रात हुई इस वारदात से लोग सहम गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लोकर अरनियाला में शुक्रवार देर रात चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़े। इस दौरान शातिरों ने शिक्षक के किराए के घर में भी सेंध लगाई। चोर यहां से रजिस्टरी, बांड, गहनों के अलावा नकदी पर भी हाथ साफ कर गए। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं, प्रधान अशोक धीमान का कहना है कि पिछले तीन साल में यहां बरसात में चोरियों की वारदातें बढ़ जाती हैं। मक्की की फसल चढऩे के साथ ही चोर यहां घुस आते हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं। पुलिस को यहां गश्त बढ़ानी चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App