कन्हैया कुमार भाकपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

By: Jul 22nd, 2019 12:03 am

नई दिल्ली।  प्रसिद्ध वामपंथी नेता एवं राज्यसभा सांसद डी राजा भाकपा के महासचिव बनाए गए हैं। वह श्री सुधाकर रेड्डी का स्थान लेंगे, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों से अपना पद त्याग दिया है। उधर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भाकपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक श्री कुमार पार्टी के वरिष्ठ नेता शमीम फैजी के निधन से रिक्त स्थान पर कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App