कर्मचारी को लात मार कर चिडि़याघर से भागा चिंपांजी

By: Jul 17th, 2019 12:02 am

चीन के अन्हुई प्रांत में हेफी वाइल्डलाइफ पार्क में एक चौंकाने वाली घटना हुई। यहां एक चिंपांजी ने चिडि़याघर से भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने चिडि़याघर में जमकर उत्पात मचाया और पर्यटकों को काफी परेशान किया। जब एक कर्मचारी ने चिंपांजी को भागने से रोकना चाहा तो उसे उछलकर लात भी मारी। 12 वर्षीय चिंपांजी का नाम यांग यांग बताया जा रहा है। लात मारने के बाद वो छत पर चढ़ गया। चिंपांजी ने फरार होने के लिए बांस के पेड़ का इस्तेमाल किया। दो घंटे तक उसने वहां लोगों को काफी परेशान किया। वाइल्ड लाइफ पार्क को खाली कराने के बाद पुलिस को बुलाया गया। सीसीटीवी में ये हादसा रिकार्ड हो गया। सोशल मीडिया पर जू कीपर को लात मारने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस घटना का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया है। कुछ समय बाद चिंपाजी को ट्रांसक्विलाइज़र डार्ट से शॉट किया गया। इससे वह बेहोश हो गया। कुछ समय बाद उसे पिंजरे में वापस छोड़ा गया। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App